सलमान खान का तगड़ा धमाका.. सीधे 1000 करोड़ की कमाई.. सारे पीछे!

"यह तो हम आपको बता चुके हैं कि सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान चीन में रिलीज होने वाली है। लेकिन बता दें, यह चीन में सबसे बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली भारतीय फिल्म है। इरोज इंटरनेश्नल फिल्म को चीन में 8000 स्क्रीन पर रिलीज कर रही है। 

याद दिला दें.. आमिर खान की दंगल चीन में 7000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी.. जबकि सीक्रेट सुपरस्टार 5000 स्क्रीन पर। लिहाजा, बजरंगी भाईजान पहले ही इन दो फिल्मों से आगे बढ़ चुके हैं। " - सलमान खान का तगड़ा धमाका.. सीधे 1000 करोड़ की कमाई.. सारे पीछे!  


कोई शक नहीं कि फिल्म की इमोशनल कहानी को वहां भी
पसंद किया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलमान आमिर खान के स्टारडम से आगे निकल पाते हैं या नहीं! उम्मीद है सलमान वहां 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर लें।






यहां जानें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-
दंगल

आमिर खान की इस फिल्म ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। फिल्म ने 1893 करोड़ की कमाई की थी।
पीके

दुनियाभर में भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है आमिर खान की पीके-831.50 करोड़
बाहुबली 2 (हिंदी)

बाहुबली 2 हिंदी ने दुनियाभर में 830.25 करोड़ की कमाई की है।
बजरंगी भाईजान

सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने 626 करोड़ का कलेक्शन किया था। चीन की कमाई मिलाकर अब यह और ऊपर जाएगी।

धूम 3

आमिर खान की धूम 3 ने दुनियाभर में 585 करोड़ की कमाई की थी।

सुल्तान

सलमान खान स्टारर सुल्तान ने 584 करोड़ की कमाई की थी।

No comments