‘टाइगर’ आ रहा है, लेकिन भाई की ये 12 फिल्में कभी नहीं आएंगी?

      1/13  ये फिल्में तो नहीं रिलीज होने वालीं!
सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर ही लेती हैं। जल्द ही आप बॉलीवुड के भाई को ‘टाइगर’ के रूप में देखेंगे। क्योंकि ‘टाइगर जिंदा है।’ लेकिन बॉस इस टाइगर की 12 फिल्में ऐसी हैं, जो शायद ही अब कभी रिलीज होंगी। अगर आप भाई के फैन हैं, तो इन फिल्मों के बारे में जरूर जानते होंगे। नहीं जानते तो इस लिस्ट को देखो ना!


2/13 चोरी मेरा काम (1990)
फिल्म 50 फीसदी शूट हो चुकी थी। उस वक्त फिल्म को लेकर खूब चर्चा थी। लेकिन बाद में अज्ञात कारणों से इसका प्रोडक्शन रोक दिया गया। इस फिल्म का एक स्टंट सलमान खान और सुनील शेट्टी स्टारर थम्सअप के विज्ञापन में यूज किया जा चुका है। फिल्म के डायरेक्टर अजीज सेजवाल थे। इसमें सलमान के साथ सुनील शेट्टी, काजोल और शिल्पा शेट्टी थे।


3/13 रण क्षेत्र (1990)


‘मैंने प्‍यार किया’ में सलमान की को-स्टार भाग्यश्री ने इस दौरान हिमालय दासानी से शादी कर ली और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। फिल्म के डायरेक्टर दिलीप शंकर थे।


4/13 दिल है तुम्हारा (1991)
निर्देशक राजकुमार संतोषी की इस फिल्म का सिर्फ एक शेड्यूल पूरा हो पाया था। इसी दौरान संतोषी को बॉबी देओल स्टारर ‘बरसात’ मिल गई और ‘दिल है तुम्हारा’ की शूटिंग अटक गई। फिल्म में सलमान के साथ सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री थे।


5/13 घेराव (1991)
‘दिल है तुम्हारा’ के अटकने के बाद यह फिल्म अनाउंस हुई थी। सलमान की फीस इसमें एडजस्ट की गई। लेकिन मुहूर्त के बाद राजकुमार संतोषी की यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी। इसमें सलमान के साथ मनीषा कोइराला थीं।


6/13 ऐ मेरे दोस्त (1991)
नदीम-श्रवण के एक सॉन्ग की रिकॉर्डिंग के साथ फिल्म फ्लोर पर आ चुकी थी। लेकिन ये प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं हो सका। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, दिव्या भारती और अरबाज खान भी अहम भूमिका में थे।


7/13 बुलंद (1992)

इस फिल्म में सलमान के साथ सोमी अली काम कर रही थीं। फिल्म 80 प्रतिशत शूट हो चुकी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से यह अटक गई। 2016 में आई रितिक रोशन स्टारर ‘काबिल’ को मीडिया रिपोर्ट्स ने ‘बुलंद’ की कॉपी बताया था।


8/13 राम (1994)
यह सोहेल खान के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म थी। इसकी 40 फीसदी शूटिंग हो चुकी थी। लेकिन बाद में सोहेल खान और फिल्म के प्रोड्यूसर मंसूर सिद्दीकी के बीच बजट को लेकर विवाद हो गया। तब सलमान ने खुद फिल्म को प्रोड्यूस करने का फैसला लिया था। हालांकि, फिल्म आगे शूट नहीं हो सकी। इसमें सलमान की को-स्टार पूजा भट्ट थीं।

9/13 राजू राजा राम (1997)

सलमान, गोविंदा, जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला की इस फिल्म के निर्देशक डेविड धवन थे। फिल्म की शूटिंग 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से इसे बंद कर दिया गया।

10/13 दस (1997)

फिल्म की शूटिंग 40 फीसदी हो चुकी थी। लेकिन 7 सितंबर 1997 को डायरेक्टर मुकुल एस. आनंद की अचानक मौत के बाद फिल्म अटक गई। मुकुल के भाई राहुल ने इसे कंप्लीट करने का फैसला किया। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हालांकि, फिल्म का साउंडट्रैक ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ रिलीज हो गया था, जो आज भी काफी पॉपुलर है। इसमें सलमान के साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी थे।

11/13 आंख मिचोली (1997)

 ‘जुड़वां’ के बाद सलमान खान डबल रोल नहीं करना चाहते थे। इस वजह से ‘आंख मिचोली’ रोक दी गई। कहा जाता है कि इसी स्क्रिप्ट को अनीस बज्‍मी फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ में यूज कर रहे हैं।

12/13 जलवा (1998)
यह पूरी तरह एक्शन फिल्म थी। लेकिन मॉरिशस शेड्यूल के बाद फिल्म की शूटिंग आगे नहीं बढ़ पाई। यह फिल्म केतन धवन के निर्देशन में बन रही थी, जिसमें संजय दत्त और अरमान कोहली भी अहम भूमिका में थे।

13/13 महाभारत (1999) 
सलमान खान निर्देशक राजकुमार संतोषी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ में काम कर रहे थे। लेकिन संतोषी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हो पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ सलमान और शाहरुख का फोटोशूट हुआ था। इसमें सलमान और शाहरुख के अलावा अनिल कपूर और सनी देओल भी थे।

No comments